जुलाई 2026 शिक्षक संकुल बैठक का एजेंडा एवं कार्यवृत्त जारी, 21 जुलाई को होगी बैठक, यहां से डाउनलोड करें PDF
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए जुलाई 2026 शिक्षक संकुल बैठक का एजेंडा एवं कार्यवृत्त जारी कर दिया गया है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना, शिक्षकों के बीच नवाचारों का आदान-प्रदान करना तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करना है।
जुलाई माह की शिक्षक संकुल बैठक में तीन प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। पहला विषय 10 प्रमुख प्रभावी शिक्षण व्यवहार है, जिसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी। शिक्षक अपने अनुभव साझा करेंगे तथा आगामी एक माह के लिए स्वयं का शैक्षणिक संकल्प भी निर्धारित करेंगे।
दूसरे सत्र में Catch-up शिक्षण रणनीतियों पर चर्चा होगी। इसमें कमजोर अधिगम स्तर वाले विद्यार्थियों की पहचान, उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण योजना तैयार करने, प्रगति की निगरानी तथा सीखने के परिणामों में सुधार के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: UPTET विवाद: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का बड़ा फैसला, विषय विशेषज्ञों से होगी उत्तर कुंजी की समीक्षा
इसे भी पढ़ें: सरप्लस शिक्षक समायोजन: 20 जुलाई को हाईकोर्ट की डबल बेंच में अहम सुनवाई, 30 हजार शिक्षकों की निगाहें टिकीं
इसे भी पढ़ें: यूपी के 45,721 विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बालिकाओं को मिलेगा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण
इसे भी पढ़ें: परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी, 5534 पेज की PDF डाउनलोड करें
इसे भी पढ़ें: परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी, 4098 पेज की PDF डाउनलोड करें
बैठक का तीसरा प्रमुख विषय विद्यालयों में पठन संस्कृति (Reading Culture) विकसित करना है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में नियमित पठन गतिविधियां, पुस्तकालय का प्रभावी उपयोग, DEAR (Drop Everything And Read) गतिविधि तथा विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद यह कार्य करना होगा
विभाग ने निर्देश दिया है कि बैठक समाप्त होने के बाद शिक्षक संकुल द्वारा प्रेरणा ऐप पर निर्धारित डीसीएफ (DCF) में बैठक संबंधी सभी सूचनाएं अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारी बैठक का अनुश्रवण भी सुनिश्चित करेंगे।
जुलाई 2026 शिक्षक संकुल बैठक का एजेंडा एवं कार्यवृत्त (PDF) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।







