विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक: एजेंडा एवं कार्यवृत्त (जुलाई 2026)
माहः जुलाई 2026 | सत्र: 2026-27
📝 भाग 1: बैठक का एजेंडा (सूचना पत्र)
एजेंडा जारी करने की तिथि: 30/06/2026 (मंगलवार)
सेवा में,
विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त सदस्यगण, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण,
आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 01/07/2026 दिन बुधवार को समय प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्यालय के परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। विद्यालय के विकास और बच्चों के भविष्य हेतु आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। कृपया समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
सूचना प्रेषण का माध्यमः मोबाइल फोन, रसोइयों, बच्चों एवं व्यक्तिगत संपर्क द्वारा।
बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदु जिस पर आवश्यक चर्चा की जाएगी:
- नवीन सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन हेतु 'स्कूल चलो अभियान फेज-2' के प्रचार-प्रसार पर चर्चा।
- संचारी रोग से बचाव एवं जागरूकता पर चर्चा।
- कक्षा 5 या 8 पास करने वाले छात्रों का नवीन विद्यालय में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना।
- कंपोजिट ग्रांट के 50% धनराशि के खर्च की योजना बनाने पर चर्चा।
- अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में प्रतिभागिता एवं डीबीटी (DBT) धनराशि के सही उपयोग पर चर्चा।
- आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों हेतु 'शारदा कार्यक्रम' के अंतर्गत नामांकन व ठहराव।9:00
- अवशेष अपार (APAAR) आईडी बनाने की प्रक्रिया एवं आधार कार्ड पर चर्चा।
- इको क्लब की मासिक थीम एवं को-लोकेटेड आंगनबाड़ी में 'लर्निंग कॉर्नर' के विकास पर चर्चा।
- अन्य बिंदुः निपुण भारत, मीना मंच, बच्चों की उपस्थिति एवं मिड-डे मील मेन्यू की समीक्षा।
📝 भाग 2: बैठक का कार्यवृत्त (Minutes of Meeting)
आज दिनांक 01/07/2026 दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में एसएमसी बैठक संपन्न हुई, जिसमें कोरम पूर्ण रहा। बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
- स्कूल चलो अभियान फेज-2: नामांकन प्रक्रिया को गति देने हेतु स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को जन-आंदोलन बनाने पर सहमति बनी। सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक करने और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
- संचारी रोग नियंत्रणः संचारी रोगों से बचाव के लिए विद्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने व जलभराव रोकने पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान ने सहयोग का आश्वासन दिया ताकि बच्चे स्वस्थ सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकें।
- उच्च प्राथमिक नामांकन: कक्षा 5 या 8 उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का नवीन विद्यालय में प्रवेश की अद्यतन स्थिति जाँची गई। प्रधानाध्यापक ने प्रेरणा पोर्टल पर छात्रवार डेटा मिलान करने हेतु समिति को विशेष निर्देश दिए।
- कंपोजिट ग्रांटः प्राप्त 50% धनराशि के उपयोग हेतु विद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई। इसमें लर्निंग मटेरियल की खरीद व मरम्मत कार्य को सर्वसम्मति से शामिल किया गया।
- डीबीटी (DBT) एवं अभिभावक संवादः अभिभावकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डीबीटी से प्राप्त धनराशि का उपयोग केवल विद्यालय हेतु निर्धारित सामग्री (यूनिफार्म, बैग, स्टेशनरी) खरीदने के लिए ही करें।
- शारदा कार्यक्रमः 7 से 14 वर्ष के आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उनके नामांकन पर जोर दिया गया। इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु शिक्षक व अभिभावक मिलकर काउंसलिंग करेंगे।
- अपार (APAAR) आईडी: छात्र-छात्राओं की 'अपार आईडी' बनवाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों की लिखित सहमति पत्र अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया ताकि भविष्य में छात्रों को शिक्षा संबंधी लाभ निर्बाध रूप से मिल सकें।
- इको क्लब और लर्निंग कॉर्नरः पर्यावरण संरक्षण हेतु इको क्लब के माध्यम से नियमित गतिविधियाँ चलाने और को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में 'लर्निंग कॉर्नर' विकसित करने का निर्णय लिया गया, ताकि नन्हे बच्चों का शैक्षिक आधार मजबूत हो सके।
- अन्यः बैठक के अंत में निपुण भारत, मीना मंच, बच्चों की उपस्थिति एवं मिड-डे मील की गुणवत्ता पर चर्चा हुई तथा शिक्षकों व अभिभावकों के मध्य सतत संवाद का निर्णय लेते हुए शुभकामनाओं के साथ बैठक संपन्न की गई।
नोटः यह प्रारूप केवल आधिकारिक संदर्भ और विद्यालय की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। आप अपनी आवश्यकतानुसार खाली स्थानों को भर सकते हैं।


