Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक रजिस्टर: मई 2026 – एजेंडा और कार्यवाही का पूरा PDF प्रारूप यहाँ देखें

Sir Ji Ki Pathshala

सत्र - 2026 - 27 हेतु विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) का एजेंडा एवं बैठक कार्यवृत्त माह – मई, 2026

SMC Meeting Register May 2026 PDF

विद्यालय का नाम - .................................... 

स्कूल कोड - ..............................................

बैठक का विषय - एस.एम.सी. मासिक बैठक

एजेंडा: S.M.C. बैठक

एजेंडा की तिथि - 04/05/2026

दिन - सोमवार

सेवा में,

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक - 05/05/2026 दिन बुधवार को समय 11:30 से 12:30 बजे तक विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जायेगा। अतः आप सभी लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय है ससमय बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

धन्यवाद

सूचना का माध्यम - मोबाइल फोन द्वारा, बच्चों द्वारा, रसोइया द्वारा, स्वयं के सम्पर्क द्वारा

​बैठक के एजेंडा बिंदु -

बैठक के प्रमुख निम्न एजेंडा बिन्दुओं पर आवश्यक चर्चा होनी है -

  1. ​जनगणना 2027 पर चर्चा
  2. ​ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय सुरक्षा उपायों पर चर्चा
  3. ​हीट वेव लू से बचाव
  4. ​नवीन नामांकन पर चर्चा
  5. ​परिवार सर्वेक्षण के सम्बन्ध में चर्चा
  6. ​डीबीटी पर चर्चा
  7. ​अपार आईडी पर चर्चा
  8. ​ग्रीष्मकालीन अवकाश में पेड़ पौधों की देखभाल पर चर्चा
  9. ​मीना मंच पर चर्चा
  10. रसोइया चयन/नवीनीकरण /अनुदेशक नवीनीकरण पर चर्चा, 
  11. जन्म प्रमाण पत्र / आधार कार्ड के बनवाने पर चर्चा 
  12. समर कैम्प पर चर्चा, स्कूल रेडीनेस पर चर्चा, ग्रीष्मकालीन होमवर्क पर चर्चा।

कार्यक्रम का आयोजन -

  • ​बैठक में अभिभावकों के बैठने हेतु कुर्सियों आदि की व्यवस्था विद्यालय स्तर से सुनिश्चित की गई।
  • ​बैठक में विद्यालय के समस्त अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
  • ​बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों का नाम, पता एवं मोबाइल नं० बैठक पंजिका में अंकित किया गया।
  • ​बैठक में चर्चा के दौरान दो तरफा संचार (Two way communication) अर्थात् अभिभावकों को भी अपना मत रखने का अवसर प्रदान किया गया।

बैठक कार्यवृत्त -

​महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में आज दिनांक - 6/05/2026 दिन- बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री/श्रीमती ................................. की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आहूत की गयी। नियम के अनुसार बैठक का कोरम पूरा है। आज की बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया एवं विद्यालय में निम्न एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

बैठक में चर्चा-परिचर्चा के बिन्दु

1- जनगणना 2027 पर चर्चा - उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान गणना और मकान सूचीकरण गणना होनी है जनगणना का दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, स्व गणना 07-05-2026 से 21-05-2026 तक फील्ड कार्य 22-05-2026 से 20-06-2026 तक आज की बैठक में सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया कि जनगणना में लगे प्रगणक घर घर जायेंगे आप लोगों से 34 बिन्दुओं पर सूचना से संबंधित विभिन्न संकलित कर डेटा ऑनलाइन करेंगे भारत में यह जनगणना पहलीबार डिजिटल जनगणना है पहली जनगणना 1881 में हुई थी वर्ष 2027 की जनगणना 16 वीं जनगणना है भारत की अनियमित जनगणना 1872 में शुरू हुई भारत की प्रथम नियमित जनगणना 1881 में प्रारंभ हुई वर्ष 2027 की जनगणना भारत की 16 वीं और स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना है।

2- ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय सुरक्षा उपायों पर चर्चा - ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक चलेगा इस दौरान विद्यालय बंद रहेगा किसी भी चोरी आदि की घटना हो इससे पहले आवश्यक जरूरी सामान जैसे गैस सिलेंडर बर्तन या अन्य कोई महंगी वस्तुयें किसी सुरक्षित स्थान पर रखवा दें ताकि चोरी होने से बचाया जा सके।

3- हीट वेव लू से बचाव - विद्यालय में छोटे बच्चों की गर्मियों में देखभाल करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है विशेष रूप से जब तापमान और हीट वेव लू का स्तर बहुत अधिक हो छोटे बच्चे विशेष कर प्री स्कूल और प्राथमिक स्तर के बच्चे गर्मी से जल्दी प्रभावित होते हैं क्योंकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता विकसित हो रही होती है। 2026 की एडवाइजरी और विशेषज्ञों के अनुसार यहां स्कूल और शिक्षकों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं कक्षाओं का तापमान आरामदायक होना चाहिए जो लगभग 26 डिग्री के आसपास हो वेंटीलेशन कमरे हवादार होने चाहिए पंखे का उपयोग करें। बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करते रहें हर समय ठंडा और साफ पानी उपलब्ध कराते रहें बच्चों को पानी के अलावा नींबू पानी नारियल पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें। छुट्टी के समय टोपी या छाते का प्रयोग करें।

4- नवीन नामांकन पर चर्चा - वर्तमान सत्र 2026-27 में नवीन नामांकन हेतु कक्षा एक में प्रवेश हेतु समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है अब 6 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा 31 जुलाई तक 6 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश लिया जायेगा इस नियम के तहत जिन बच्चों की उम्र 1 अप्रैल तक 5 वर्ष 8 माह पूरे हो चुके हैं उनका प्रवेश हो सकेगा। विद्यालयों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन हो कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली अतिशीघ्र निकाली जाएगी जिसकी सूचना 1 दिन पहले दी जाएगी। जिसमें सभी लोगों की सहभागिता अनिवार्य है इस पर बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

5- परिवार सर्वेक्षण के सम्बन्ध में चर्चा - बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा परिवार सर्वेक्षण या हाउसहोल्ड सर्वे का आयोजन किया जाता है इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा से संबंधित विभिन्न संकलित कर डेटा ऑनलाइन करेंगे। पहलुओं का अध्ययन करना है। मिशन प्रेरणा के तहत पूरे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम कर रहा है, कक्षा 1 से 8 तक सभी बच्चों के लिए मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने को ड्रॉप आउट सर्वेक्षण के माध्यम से यह कोशिश की जाती है कि बच्चे क्यों ड्रॉप आउट कर रहे हैं उनकी शिक्षा में क्या बाधाएं आ रही हैं सर्वेक्षण के माध्यम से यह जानने में मदद मिलती है कि कितने बच्चे स्कूल से बाहर हैं और उन्हें शिक्षा तक कैसे पहुँचाया जा सकता है सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर निर्धारित किया जा सकता है कि क्षेत्र में अधिक शिक्षकों की आवश्यकता है अथवा नहीं। कुल मिलाकर परिवार सर्वेक्षण बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है यह विभाग को शिक्षा से सम्बंधित मुद्दों को समझने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। विभाग के द्वारा परिवार सर्वेक्षण में लगाए गए शिक्षक/शिक्षिकाएं घर-घर सर्वे करने जाएंगे समस्त अभिभावकों को अवगत कराया जाता है कि सर्वे करने में सहयोग करें और परिवार के सदस्यों की सही जानकारी देकर सही आंकड़े एकत्र करने में सहयोग करें।

जुड़ें सर जी की पाठशाला से! 🚀
👥 50,000+ शिक्षक एवं अभ्यर्थी हमसे जुड़े हैं
✅ 100% सटीक और विश्वसनीय जानकारी

6- डीबीटी पर चर्चा - पिछले सत्र की भांति इस सत्र में भी बच्चों को डीबीटी के तहत 1200 की धनराशि आप समस्त अभिभावकों के खातों में आनी है जिन अभिभावकों के आधार कार्ड खातों में लगे हुए हैं वह खाते बैंक में सीडेड होना अनिवार्य है। कोई भी खाता बंद नहीं होना चाहिए वह आधार से जुड़ा होना चाहिए ताकि विभाग के द्वारा 1200 रू. की धनराशि जारी की जाएगी वह आपके खातों में आ सके इसलिए खातों की समय-समय पर के.वाई.सी. कराते रहें और खाते एक्टिव मोड में रखें।

7- अपार आईडी पर चर्चा - विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत अपार आईडी बन चुकी है, जिन बच्चों की अपार आईडी नही बनी है या तो उनके आधार कार्ड अपडेट नहीं या आधार कार्ड बने नही है जिन बच्चों के आधार कार्ड बने नहीं है उनके जन्म प्रमाण पत्र अति शीघ्र बनवा लें ताकि आधार कार्ड बन सके और बच्चों की शत प्रतिशत अपार आईडी बन सके।

8- ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय पेड़ पौधों की देखभाल पर चर्चा - आज की बैठक में विद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी पर चर्चा की गई और यह तय किया गया जो छोटे पौधे हैं समय-समय में इन पौधों को पानी देने की जरूरत पड़ेगी। और इनके सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।

9- मीना मंच पर चर्चा - आज की बैठक में अभिभावकों को अवगत कराया गया कि विद्यालय में 'मीना मंच' के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी बात निडरता से रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। माह मई में होने वाली गतिविधियों और बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे अपनी बेटियों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सहयोग करें।

10- रसोइया चयन/नवीनीकरण / अनुदेशक नवीनीकरण पर चर्चा - बैठक में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के अंतर्गत रसोइयों के नवीनीकरण की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। यदि रसोइया का चयन नया होना है, तो उसके नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही, विद्यालय में कार्यरत अनुदेशकों के अनुबंध नवीनीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए ताकि आगामी सत्र में पठन-पाठन और भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

इसे भी पढ़ें:

11- जन्म प्रमाण पत्र / आधार कार्ड बनवाने पर चर्चा - बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि डीबीटी (DBT) और नवीन नामांकन के लिए बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिन बच्चों के ये दस्तावेज अभी तक नहीं बने हैं या उनमें कोई त्रुटि (नाम, जन्मतिथि की गलती) है, उन्हें सुधारने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। विद्यालय स्तर से इसमें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया ताकि कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

12- समर कैंप, स्कूल रेडीनेस और ग्रीष्मकालीन होमवर्क पर चर्चा - 

  • समर कैंप: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित होने वाले विशेष कैंप के बारे में जानकारी दी गई।
  • स्कूल रेडीनेस: कक्षा 1 के बच्चों के लिए 'स्कूल रेडीनेस' कार्यक्रम के तहत खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
  • होमवर्क: बच्चों को छुट्टियों के लिए दिए गए होमवर्क के बारे में बताया गया। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे छुट्टियों में बच्चों के साथ समय बिताएं और उन्हें घर पर भी कुछ न कुछ नया सीखने व होमवर्क पूरा करने में मदद करें ताकि उनकी पढ़ाई का क्रम न टूटे।

3. समापन

​चर्चा के उपरांत सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उपस्थित सभी सदस्यों व अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और अगली बैठक हेतु आमंत्रित करते हुए आज की कार्यवाही समाप्त की गई।

अध्यक्ष/सचिव के हस्ताक्षर: ............................

उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर: ............................

📥 PDF डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT