Type Here to Get Search Results !

बसंतीय नवरात्र के अवसर पर जिले में 19 मार्च का स्थानीय अवकाश घोषित, देखे आदेश।

Sir Ji Ki Pathshala

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शासन द्वारा छुट्टियों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, अब 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को जिले में बसंती नवरात्र के शुभ अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अर्पित गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में घोषित अवकाश तालिका में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था। हालांकि, शासन स्तर पर होली के उपलक्ष्य में 3 मार्च को पहले से ही 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881' के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

चूंकि 3 मार्च को पहले से ही सरकारी छुट्टी है, इसलिए उस दिन के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर अब उसे 19 मार्च को शिफ्ट कर दिया गया है।

Amethi DM Office Official Order for Local Holiday on 19 March 2026

Top Post Ad

Bottom Post Ad