लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक), एएसआई (लेखा) और कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड के डीजी एस.बी. शिरडकर ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के कुल 930 पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 11,891 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब सफल उम्मीदवारों की टंकण (टाइपिंग) परीक्षा की तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इसके साथ ही एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) और एएसआई (लेखा) के 921 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में 24,174 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की तिथि व स्थान की सूचना भी अलग से वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगे की प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।


Social Plugin