Type Here to Get Search Results !

बीएड अनिवार्यता पर विवाद के चलते UPPSC ने रोकी परीक्षा तिथि की घोषणा

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। बीएड अनिवार्यता को लेकर हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड भर्ती के कंप्यूटर विषय की परीक्षा तिथि अभी तक घोषित नहीं की है। आयोग ने 28 जुलाई को जारी विज्ञापन में कंप्यूटर विषय के 1,056 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए कुल 70,496 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।


UPPSC


मुख्य विवाद बीएड अनिवार्यता को लेकर है। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में दलील दी है कि एनसीटीई की 12 नवंबर 2014 की अधिसूचना के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 10) में अध्यापक पद हेतु बीएड की डिग्री अनिवार्य है। इसी आधार पर अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर विषय की पात्रता शर्तों को चुनौती दी है।

याचिकाएं लंबित होने के कारण आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह अदालत के निर्णय आने तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं करेगा। अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट पर नज़र बनाए रखें।


Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad