समग्र शिक्षा एवं पी०एम०श्री० योजना के अंतर्गत शाहजहाँपुर जनपद के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में ई०सी०सी०ई० (ECCE) एजुकेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जय शंकर श्रीवास्तव द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार, सेवा प्रदाता एजेंसी 'बी सिक्योर सर्विसेज उ०प्र० लखनऊ' द्वारा रैण्डमाइजेशन के माध्यम से 479 पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है, जिनका मूल अभिलेख सत्यापन (Document Verification) राजकीय इण्टर कालेज, शाहजहाँपुर में किया जाएगा।
आधिकारिक अभिलेख सत्यापन समय-सारणी (DV Schedule)
भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अभ्यर्थियों को उनकी सूची क्रमांक के आधार पर निम्नलिखित तिथियों को प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक बुलाया गया है:
- क्रमांक 01 से 100: 16 जून, 2026
- क्रमांक 101 से 200: 17 जून, 2026
- क्रमांक 201 से 300: 18 जून, 2026
- क्रमांक 301 से 400: 19 जून, 2026
- क्रमांक 401 से 479: 20 जून, 2026
- छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए अंतिम तिथि: 22 जून, 2026
पांच विशेष उपसमितियों का गठन
दस्तावेजों के सूक्ष्म परीक्षण और जनपदीय चयन समिति की सहायता के लिए 5 अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। प्रत्येक कमेटी में एक खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO), एक ए०आर०पी० (ARP) और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर तैनात किए गए हैं:
- समिति 1: श्री हेमेन्द्र सिंह (BEO कटरा खुदागंज), सुश्री मंजू (ARP), श्री अखिलेश कुमार (ऑपरेटर)।
- समिति 2: श्री यसवन्त सिंह (BEO जैतीपुर), श्री हरि किशोर दीक्षित (ARP), श्री रजनीश कुमार (ऑपरेटर)।
- समिति 3: श्री कृष्ण कुमार (BEO पुवायाँ), सुश्री स्नेहलता (ARP), श्री सागर गुप्ता (ऑपरेटर)।
- समिति 4: श्री नीरज कुमार शुक्ला (BEO मदनापुर), श्री रजनीश बाजपेयी (ARP), श्री नमित गुप्ता (ऑपरेटर)।
- समिति 5: कु० शाहीन अंसारी (BEO जलालाबाद), श्री शुभम तिवारी (ARP), मो० आजम (ऑपरेटर)।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- सभी अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, जाति व निवास प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित हों।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियों के दो सेट एवं नवीनतम फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से साथ लाएं।


Social Plugin