Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ पात्रता परीक्षा से होगी भर्ती, चयन परीक्षा खत्म करने की तैयारी

Sir Ji Ki Pathshala

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि अब शिक्षक भर्ती सिर्फ पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) के आधार पर की जाएगी। इसके लिए अलग से चयन परीक्षा (Selection Exam) आयोजित नहीं की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य स्कूल शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव को जल्द ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेजने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल हो जाएगी।

पहले दो चरणों में होती थी भर्ती

अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को दो अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ता था। पहले पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती थी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही चयन परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता था।

चयन परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाते थे। इस प्रक्रिया के कारण उम्मीदवारों को दो बार आवेदन करना पड़ता था और दो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ती थी।

नई व्यवस्था से प्रक्रिया होगी आसान

राज्य सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो जाएगी। उम्मीदवारों को केवल एक ही परीक्षा देनी होगी, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।

यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो आने वाली शिक्षक भर्तियों में यही नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव से जुड़ी खबर की कटिंग, जिसमें केवल पात्रता परीक्षा से भर्ती की जानकारी दी गई है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT