Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से सुझाव आमंत्रित, 30 अप्रैल 2026 तक भेज सकते हैं प्रस्ताव

Sir Ji Ki Pathshala

नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा गठित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इस सूचना में आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, उनके संगठनों और अन्य इच्छुक संस्थाओं/व्यक्तियों से विभिन्न विषयों पर सुझाव और ज्ञापन आमंत्रित किए हैं।

सरकार ने 3 नवंबर 2025 के संकल्प के माध्यम से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया था। आयोग से संबंधित विचारणीय विषयों की जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजें सुझाव

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी, पेंशनभोगी, यूनियन या अन्य संस्थाएं अपने सुझाव और ज्ञापन ऑनलाइन माध्यम से ही भेज सकते हैं। इसके लिए 8cpc.gov.in या MyGov पोर्टल (innovateindia.mygov.in) पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप का उपयोग करना होगा।

आयोग ने यह भी कहा है कि हार्ड कॉपी, ईमेल या पीडीएफ के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी प्रस्ताव केवल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही जमा करने होंगे।

30 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं प्रस्ताव

सार्वजनिक सूचना के अनुसार आयोग को भेजे जाने वाले सभी सुझाव, ज्ञापन और प्रस्तुतियां 30 अप्रैल 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आठवां केंद्रीय वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगा।

8th Pay Commission: भारत सरकार द्वारा जारी 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित सार्वजनिक सूचना
8th Pay Commission: भारत सरकार द्वारा जारी 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित सार्वजनिक सूचना

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT