विद्यालय द्वारा विद्यांजली पोर्टल पर पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया जानें | Vidyanjali Registration Process

चरण-दर-चरण निर्देश:
- पोर्टल पर जाएं - अपने इंटरनेट ब्राउज़र में vidyanjali.education.gov.in खोलें।
- लॉगिन विकल्प चुनें - होम पेज के दाईं ओर दिए गए Login बटन पर क्लिक करें।
- नया उपयोगकर्ता पंजीकरण करें - लॉगिन पेज पर New User Registration → School Registration विकल्प चुनें।
- विद्यालय की जानकारी दर्ज करें - अपने विद्यालय का UDISE कोड भरें, कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
- OTP सत्यापन पूरा करें - रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेजे गए OTP को दर्ज कर Verify OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल और ईमेल वेरीफाई करें - पोर्टल पर दिए गए संकेतों के अनुसार मोबाइल और ईमेल दोनों का सत्यापन करें।
- नियम और शर्तें स्वीकार करें - पृष्ठ पर दिखाई दे रहे Terms & Conditions को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सहमति वाले बॉक्स पर टिक करें।
- पंजीकरण पूरा करें - Make School On Board बटन पर क्लिक करते ही विद्यालय का पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा।
- पुष्टि संदेश प्राप्त करें - सफल पंजीकरण के बाद स्क्रीन पर एक Confirmation Message प्रदर्शित होगा।
- लॉगिन करें और पोर्टल उपयोग करें - अब Click Here to Log In पर क्लिक कर अपना यूज़र आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करें और पोर्टल में प्रवेश करें।
अन्तिम चरण
पंजीकरण पूर्ण होने के बाद विद्यालय अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पोर्टल पर Request Form भर सकते हैं।संपूर्ण प्रक्रिया के प्रदर्शन हेतु एक विस्तृत वीडियो डेमो YouTube पर उपलब्ध है।
