Type Here to Get Search Results !

रेलवे में 5810 पदों पर बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए मौका

Sir Ji Ki Pathshala

रेलवे में 5810 पदों पर बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए मौका

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंतर्गत ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 5810 पदों पर बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां देशभर के विभिन्न जोनों में की जाएंगी। उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2025

इस भर्ती के तहत चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगी।

पदों का विवरण

  • कुल पद: 5810
  • विभाग: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) – NTPC ग्रेजुएट कैटेगरी
  • वेतनमान: ₹29,200 – ₹35,400 प्रतिमाह

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग में दक्षता आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर Latest Updates अनुभाग के नीचे “CEN 06/2025 FOR NON-TECHNICAL POPULAR CATEGORIES GRADUATE POSTS” लिंक पर क्लिक करें।

नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता जांच लें।

फिर “Apply” पर क्लिक करें और “Create an Account” विकल्प चुनें।

मांगी गई जानकारी भरें और मोबाइल एवं ईमेल OTP सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।

पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।

अब ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा: 

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (जहां लागू हो) 
  • दस्तावेज सत्यापन

रेलवे विभाग के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और पूर्णत: ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें और किसी भी फर्जी एजेंट या वेबसाइट से सावधान रहें।