Type Here to Get Search Results !

राज्य कर्मियों की वार्षिकी प्रविष्टि रिपोर्ट ACR होगी अपलोड, सभी विभागों के प्रमुख व डीएम को आदेश जारी

Sir Ji Ki Pathshala

राज्य कर्मियों की वार्षिकी प्रविष्टि रिपोर्ट ACR होगी अपलोड, सभी विभागों के प्रमुख व डीएम को आदेश जारी

कर्मचारियों की वार्षिकी प्रविष्टि रिपोर्ट (एसीआर) मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगी। इनमें समूह क, ख, ग, घ श्रेणी के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इसके लिए 30 अप्रैल 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। यह निर्देश शनिवार को उ.प्र. शासन के विशेष सचिव कुलदीप कुमार रस्तोगी ने जारी कर दिए हैं।

विशेष सचिव ने आदेश उ.प्र. शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सभी राज्य सरकार के विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी मंडलायुक्त और सभी जिलाधिकारियों को पूर्व में 17 जनवरी 2025 के शासनादेश का संदर्भ लेते हुए एसीआर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी व अधिकारियों की वार्षिकी प्रविष्टि मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन करने के साथ ही अपनी टिप्पणी या मंतव्य निर्धारित समय के अंदर अंकित करें। इतना ही नहीं, आदेश में जोर दिया गया है कि वार्षिकी प्रविष्टियां ऑनलाइन दाखिल किये जाने के लिए समय सीमा का अनुपालन कड़ाई से किया जाए।

मालूम हो कि एसीआर के आधार पर ही अधिकारी व कर्मचारियों को स्थानान्तरण के साथ ही समयबद्ध प्रोन्नति मिलती है। एसीआर समय पर पूरी न होने पर कर्मचारियों की एसीपी और प्रोन्नति नहीं मिलती है।

राज्य सरकार का निर्णया में सभी श्रेणी के लगभग नौ लाख अधिकारी व कर्मचारी लाभान्वित होंगे। समयबद्धता के साथ एसीआर पूरी होने से कर्मचारियों को समय के साथ प्रोन्नति मिलेगी।

- अतुल मिश्र, महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उम्र

Tags
ACR