Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

बहराइच : शिक्षकों ने संकुल पद से दिया सामूहिक इस्तीफा, बोले उन पर जबरन आदेश थोपा जा रहा

Sir Ji Ki Pathshala

बहराइच : शिक्षकों ने संकुल पद से दिया सामूहिक इस्तीफा, बोले उन पर जबरन आदेश थोपा जा रहा

बहराइच, । ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को दो ब्लॉकों के शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। शिक्षकों का कहना है कि उन पर जबरदस्ती यह आदेश थोपा जा रहा है। जब तक इसको वापस नहीं लिया जाएगा, शिक्षक शांत नहीं रहेंगे। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की जानकारी से इनकार किया है। कहा कि एक भी शिक्षक के संकुल पद से इस्तीफा देने की कोई रिपोर्ट उन्हीं नहीं मिली है।

शिक्षक संघ के आह्वान पर विकास खंड फखरपुर और महसी के शिक्षकों ने संकुल पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सभी संकुल का कार्य नहीं देखेंगे। सिर्फ शिक्षण कार्य ही करेंगे। शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने बताया कि शुक्रवार को भी शिक्षकों का बहिष्कार पूर्ण रूप से सफल रहा।

विभाग द्वारा दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन शिक्षक अपने बहिष्कार पर अडिग हैं। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य विकासखंड में भी शिक्षक संकुल पद से इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं। जिसका असर विभागीय काम पर पड़ेगा। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि संकुल पद से सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की कोई जानकारी अभी उन तक नहीं पहुंची है। बीईओ से रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसके बाद आगे कदम उठाया जाएगा।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT