Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

ऑनलाइन एटेंडेस को लेकर परिषदीय शिक्षकों के विरोध के बीच माध्‍यमिक में भी बायोमेट्रिक अनिवार्य, आदेश जारी

Sir Ji Ki Pathshala

ऑनलाइन एटेंडेस को लेकर परिषदीय शिक्षकों के विरोध के बीच माध्‍यमिक में भी बायोमेट्रिक अनिवार्य, आदेश जारी

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध लगातार जारी है। तमाम प्रयासों के बीच 13 जुलाई को भी एक फीसदी हाजिरी भी ऑनलाइन नहीं लग सकी है। प्रदेश के 609532 में से सिर्फ 588 (.11%) शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई है। इस बीच शिक्षा विभाग ने एक महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी राजकीय माध्‍यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। 

शिक्षा निदेशक (माध्‍यमिक) डॉ महेन्‍द्र देव द्वारा 12 जुलाई की तारीख में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय माध्‍यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/ शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों की बायोमेट्रिक मशीन के जरिए उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के संबंध में तत्‍काल आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्‍चत करते हुए संलग्‍न प्रारूप पर सूचना (सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में) ई-मेल के जरिए इस कार्यालय को उपलब्‍ध कराएं। आदेश में आगे लिखा है कि संस्‍था प्रधान द्वारा अनिवार्य रूप से शिक्षकों/ शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों के हर महीने के वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रस्‍तुत की जाए और उसी के आधार पर वेतन बिल पारित करने की कार्यवाही की जाए। 

अधिकारियों से सहमत नहीं हो रहे शिक्षक 

बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तमाम जिलों में अपने अधिकारियों को शिक्षकों को ऑनलाइन ऐप के प्रयोग के लिए तैयार करने को लगाया था। लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार को यूपी के कुल 6,09,530 प्राइमरी शिक्षकों में से सिर्फ 0.61 फीसदी शिक्षकों ने सुबह के समय ऑनलाइन हाजिरी लगाई थी जबकि केवल 0.33 प्रतिशत शिक्षकों ने ऐप पर उपस्थिति दर्ज की थी। यह डिजिटल ऐप्स के लागू होने के पहले दिन से भी कम रहा। पहले दिन आठ जुलाई को 2.6 फीसदी शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की थी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT