Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

फर्रुखाबाद : जनपद के 90 शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से दिया त्यागपत्र

Sir Ji Ki Pathshala

फर्रुखाबाद : जनपद के 90 शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से दिया त्यागपत्र


फर्रुखाबाद : आनलाइन अटेंडेंस देने के विरोध में शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक त्यागपत्र देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मोहम्मदाबाद व राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के कुल 90 शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक त्यागपत्र खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। जिसे बीईओ ने बीएसए के पास कार्रवाई के लिए भेजा है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारियों के लिए प्रेरणा एप से आनलाइन अटेंडेंस देनी अनिवार्य कर दी गई है। जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। वह विभिन्न मांगों को पूरा न होने तक आनलाइन अटेंडेंस देने को तैयार नहीं हैं।

आनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक त्यागपत्र देना शुरू किया है। नवाबगंज, शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के न्याय पंचायत स्तर पर संकुल पदों पर तैनात शिक्षकों ने संकुल पद से त्यागपत्र दिया था। शुक्रवार को मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर संकुल पद पर 36 शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक त्यागपत्र खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद भारती शाक्य को दिया है। वहीं राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के 54 शिक्षकों ने संकुल पद से त्यागपत्र खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर को दिया है। दोनों बीईओ ने संकुल पद से दिए गए सामूहिक त्यागपत्र कार्रवाई के लिए बीएसए के पास भेज दी है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT