Type Here to Get Search Results !

नियुक्ति की मांग को लेकर 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा अपना दल कार्यालय

Sir Ji Ki Pathshala

नियुक्ति की मांग को लेकर 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा अपना दल कार्यालय

लखनऊ. 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को अपना दल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उनकी तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से बातचीत हुई, लेकिन अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हुए और अपना विरोध जारी रखा। देर रात तक पुलिस 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को समझाने में जुटी रही। लंबे समय से लगातार आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी 6800 सीटों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में वह अपना दल पार्टी कार्यालय मॉल एवेन्यू पहुंचे।