Type Here to Get Search Results !

नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर नव चयनित लेखपालों ने सोमवार को राजस्व परिषद कार्यालय का किया घेराव

Sir Ji Ki Pathshala

नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर नव चयनित लेखपालों ने सोमवार को राजस्व परिषद कार्यालय का किया घेराव

लखनऊ, नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग को लेकर नवचयनित लेखपालों ने सोमवार को राजस्व परिषद कार्यालय का घेराव किया। विभिन्न जिलों से कैसरबाग स्थित राजस्व परिषद पहुंचे नवचयनित लेखपाल नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे। लेखपालों ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहा है। राजस्व परिषद के अधिकारियों से वार्ता के बाद भी देर शाम तक लेखपाल राजस्व परिषद परिसर में ही डटे रहे।

लेखपालों ने बताया कि 8085 पदों पर लेखपालों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की गई थी। परिणाम 30 दिसंबर 2023 को घोषित किया गया था।