Type Here to Get Search Results !

यूपी के सरकारी स्कूलों में परीक्षा के लिए ₹36.29 करोड़ का बजट जारी, जानें आपके जिले को कितना मिला फंड

Sir Ji Ki Pathshala

UP Government School Exam Budget 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाओं को बिना किसी वित्तीय रुकावट के संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। शासन द्वारा इसके लिए ₹36.29 करोड़ (₹36,29,00,000) की भारी-भरकम राशि मंजूर करते हुए सभी 75 जिलों का बजट भी जारी कर दिया गया है।

​अगर आप एक शिक्षक हैं, शिक्षा विभाग से जुड़े हैं या आपके बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं इस बजट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।

​मई से शुरू हुई थी प्रक्रिया, जून में मिला फाइनल अप्रूवल

​इस परीक्षा बजट को पास कराने की कवायद पिछले महीने से ही चल रही थी।

  • 09 मई 2026: शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने विशेष सचिव को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा था।
  • 18 मई 2026: उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव यतीन्द्र कुमार ने शासनादेश संख्या-495/अड़सठ-3-2026 जारी कर इस बजट को आधिकारिक मंजूरी दी।
  • 15 जून 2026: अब ताजा आदेश के मुताबिक, शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों को फंड अलॉट करने का अंतिम आदेश जारी कर दिया है।

​किसे मिलेगा इस बजट का लाभ?

​यह फंड मुख्य रूप से दो श्रेणियों के स्कूलों के लिए जारी किया गया है:

  1. परिषदीय विद्यालय (सरकारी स्कूल): जहां कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
  2. सहायता प्राप्त अशासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति (Reimbursement) इसी बजट से की जाएगी।