SMC Meeting December 2025 : विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक दिसम्बर 2025 का एजेंडा एवं कार्यवृत्त देखें और PDF डाउनलोड करें।
विद्यालय प्रबंध समिति बैठक
SMC बैठक माह दिसम्बर 2025
विद्यालय का नाम-
विकास खण्ड -
एजेंडा – 01.12.2025
आप सभी को यह अवगत कराया जाता है कि दिनांक 03 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को समय 12:30 PM से 01:30 PM बजे तक विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा। बैठक में अतिमहत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु आप सभी की बैठक में उपस्थिति अपेक्षित एवं अनिवार्य है।
एजेंडा बिंदु
- छात्रों का नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव
- डी.बी.टी. धनराशि
- अर्धवार्षिक परीक्षा
- निपुण आकलन
- डीबीटी ऐप पर फोटो अपलोड
- माता उन्नयन कार्यक्रम
- ईको क्लब
- MDM गुणवत्ता
- ऑपरेशन कायाकल्प
- APAAR ID
- अन्य विषय
सूचना का माध्यम
मोबाइल फोन द्वारा, बच्चों द्वारा, व्हाट्सऐप द्वारा एवं संदेश के माध्यम से
कार्यवृत – 03.12.2025
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में आज दिनांक 03 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री/श्रीमती ____________ की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आहूत की गई। नियमानुसार बैठक का कोरम पूरा है। आज की बैठक में पूर्व बैठक की कार्रवाई पढ़ी गई और एजेंडा पत्रक सुनाया गया तथा बैठक एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई।
- 31 जुलाई 2025 तक 6 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके समस्त बच्चों का नामांकन अनिवार्य रूप से किया जाने एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा की गई।
- डीबीटी के माध्यम से अभिभावक के खातों में प्रविष्ट की गई ₹1200 की धनराशि का उपयोग बच्चों की यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, जूता-मोज़ा एवं बैग आदि पर ही खर्च किया जाए — इसके लिए सदस्यों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
- आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा में सभी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
- निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 और 2 का निपुण आकलन किया जाना एवं आकलन में बच्चों की उपस्थिति में अभिभावकों का सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
- शेष बच्चों की यूनिफॉर्म में डी.बी.टी. ऐप पर फोटो अपलोड के विषय पर चर्चा की गई।
- दिसंबर माह में होने वाली माता उन्नयन बैठक के रूपरेखा एवं विषय पर चर्चा की गई।
- सभी अभिभावकों एवं सदस्यों को ईको क्लब के विषय में अवगत कराते हुए इस माह में कराई जाने वाली गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
- सदस्यों एवं अभिभावकों के MDM मेन्यू को साझा करते हुए सोमवार को बच्चों के लिए जाने वाले मौसमी फलों एवं बुधवार को दिए जाने वाले दूध की गुणवत्ता आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
- ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
- यू डायस पोर्टल के माध्यम से नवीन नामांकन छात्र-छात्राओं के APAAR ID का सृजन किया जाना है पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
- विद्यालय की नियमित साफ-सफाई एवं एसएमसी सदस्यों की सहभागिता पर चर्चा की गई।
एजेंडा एवं कार्यवृत्त की PDF डाउनलोड करें👇


Social Plugin