प्रयागराज : परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की भर्ती अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। 1700 से अधिक रिक्त पदों के लिए जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों के आधार पर 545 नए अभ्यर्थियों को संशोधित सूची में जोड़ लिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के 29 जनवरी 2025 के आदेश के अनुसार, न्यूनतम कटऑफ से ऊपर अंक पाने वाले और 31 दिसंबर 2019 तक याचिका दायर करने वाले सभी अभ्यर्थियों को चयन में शामिल किया जा रहा है। परिषद द्वारा 2048 याचिकाकर्ताओं की सूची जारी किए जाने के बाद 1321 प्रत्यावेदन मिले, जिनमें से 545 दावे सही पाए गए।
अब राज्य स्तर की गुणांक सूची तैयार कर अभ्यर्थियों को जिलों का आवंटन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक कार्यभार ग्रहण कराना होगा, जबकि अभिलेख सत्यापन 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा।


Social Plugin