Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

विद्यालय समय में शौच के लिए गए तीसरी कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत!

Sir Ji Ki Pathshala

प्रतापगढ़ (बाघराय)। बाघराय क्षेत्र के धनऊ का पुरवा, शकरदहा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नौ वर्षीय शिवांश प्रजापति, जो प्राथमिक विद्यालय शकरदहा द्वितीय में कक्षा तीन का छात्र था, तालाब में डूबने से मौत का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शिवांश दोपहर करीब डेढ़ बजे विद्यालय से शौच के लिए निकला था। विद्यालय में शौचालय होने के बावजूद वह बजरंग जनता इंटर कॉलेज के सामने स्थित तालाब के किनारे चला गया। वहां उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया।


Sir Ji Ki Pathshala
सांकेतिक चित्र


जब काफी देर तक शिवांश विद्यालय नहीं लौटा, तो साथ पढ़ने वाले बच्चों ने शिक्षकों को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद उसका शव तालाब में उतराता मिला। यह दृश्य देखकर गांव में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता शिवकुमार प्रजापति ने घटना की सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक दुखद दुर्घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मासूम की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है। जिस बेटे को माता-पिता ने भविष्य सँवारने के लिए स्कूल भेजा था, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT