लखनऊ। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने या सुधार कराने की प्रक्रिया अब और आसान हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 5 दिसंबर 2025 से नए नाम जोड़ने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। जिन्होंने अपना फॉर्म जमा कर दिया है, उनका नाम वोटर लिस्ट में अवश्य शामिल किया जाएगा—इसके लिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
✔️ समय पर करें नाम की पुष्टि
हर परिवार और समाज के सभी नागरिकों से निवेदन है कि
- अपने और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य सुनिश्चित करें,
- आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें,
- ताकि मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।
📅 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
निर्वाचन विभाग के अनुसार, संशोधन और दावों/आपत्तियों के निस्तारण के बाद
अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।
📌 SIR क्या है?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर किया जाने वाला एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें
- नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं,
- पुराने या गलत प्रविष्टियों को हटाया/सुधारा जाता है,
- और मतदाता सूची को अद्यतन किया जाता है।
यह प्रक्रिया हर कुछ समय पर की जाती है ताकि सूची पूर्ण, सटीक और अद्यतित रह सके।


Social Plugin