प्रदेश में प्रारंभिक कक्षाओं में सीखने के स्तर को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों की बुनियादी क्षमताओं का आकलन सुनिश्चित करने के लिए डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से कक्षा 1 और 2 के छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए भाषा और गणित विषयों की स्पष्ट दक्षताएँ निर्धारित कर दी गई हैं।
इस आकलन के आधार पर विद्यार्थियों को निपुण विद्यार्थी घोषित किया जाएगा।
आकलन हेतु निर्धारित दक्षतायें
कक्षा–1
आकलन हेतु प्रस्तावित प्रश्न
मौखिक भाषा विकास
कोई भी परिचित/सुनी हुई कविता/गीत को चार पंक्तियों हाथ–भाव के साथ सुनाना।
पढ़ना
4 से 5 सरल शब्दों से बने हुए 04 वाक्यों का पढ़ने में दक्षता है।
लेखन कार्य
05 सरल शब्दों से बने हुए 02 वाक्यों को सुगमता से लिखना।
संख्यात्मक (गणित)
- गिनती एवं संख्या पहचान: 20 तक अंकों की गिनती एवं पहचान।
- जोड़ एवं घटाव: वस्तुओं या रेखाओं के माध्यम से 09 तक की संख्या का जोड़ एवं घटाव (योग 20 से अधिक न हो)।
- नोट एवं सिक्कों की पहचान: 20 तक के भारतीय मुद्रा (नोट एवं सिक्कों का चित्र) की पहचान।
- चित्र: चित्र एवं संख्या के सरल पैटर्न की पहचान करना तथा आगे बढ़ाना।
कक्षा–2
मौखिक भाषा विकास
कोई भी परिचित/या सुनी हुई 06 पंक्तियों की कविता या गीत हाथ–भाव के साथ सुनाना।
पढ़ना
सरल शब्दों से बने 6 से 8 वाक्यों के आयु उपयुक्त अंश का स्पष्ट पढ़ना तथा 03 प्रश्नात्मक कथन का उच्च स्तरीय प्रश्न का उत्तर देना।
लेखन कार्य
05 सरल शब्दों से बने हुए 04 वाक्यों को सुगमता से लिखना।
संख्यात्मक (गणित)
-
गिनती एवं संख्या पहचान:
99 तक की संख्या की गिनती, पहचान एवं तुलना। -
जोड़ एवं घटाव:
99 तक की संख्याओं का जोड़ एवं घटाव करना (होशियार और बिना होशियार दोनों सवाल)। -
गुणा एवं भाग:
सरल जोड़ के माध्यम से गुणा और समान वितरण/बंटवारे के रूप में भाग के प्रश्नों को हल करना। -
नोट एवं सिक्कों का उपयोजन:
₹100 तक की भारतीय मुद्रा (नोट एवं सिक्कों) के प्रयोग से सरल लेने–देने के संबंधित प्रश्न। -
पैटर्न:
चित्र एवं संख्या के पैटर्न की पहचान तथा निर्माण करना।
निपुण विद्यार्थी के लिए मापदण्ड
- भाषा में निर्धारित दक्षताओं पर 75% प्रश्नों के सही उत्तर देना।
- गणित में निर्धारित दक्षताओं पर 75% प्रश्नों के सही उत्तर देना।
➡ भाषा एवं गणित दोनों विषयों हेतु निर्धारित प्रश्नों में से 75%–75% प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाने पर विद्यार्थी को 'निपुण विद्यार्थी' घोषित किया जायेगा।


