Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

Veer Gatha 5.0: ऐसे अपलोड करें वीर गाथा 5.0 की रचनात्मक गतिविधियां, लास्ट डेट 10 नवम्बर 2025

Sir Ji Ki Pathshala

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘वीर गाथा परियोजना 5.0’ के तहत छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुतियों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2025 है। शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त उपक्रम के रूप में आयोजित यह परियोजना छात्रों को वीरता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की कहानियों से जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।


Veer Gatha 5.0

इस वर्ष छात्रों को कविता, निबंध, चित्रकला, वीडियो और लेखन जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी रचनाएं अपलोड करनी हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया गया है।ऑनलाइन एंट्री अपलोड करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई है।

ऑनलाइन एंट्री अपलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले किसी भी ब्राउज़र में “Veer Gatha 5.0” टाइप करें या सीधे आधिकारिक लिंक पर जाएं।
  2. वहां “Submit Your Entry” पर क्लिक करें।
  3. फिर “Log in with OTP” विकल्प चुनें। यहाँ दो विकल्प मिलेंगे — Log in with OTP और Registration
  4. जिन्होंने पिछले वर्ष लॉगिन किया था, वे अपनी पुरानी ID / मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड से सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  5. नए उपयोगकर्ताओं को Registration पर जाकर स्कूल के HT (Head Teacher) का विवरण भरना होगा, फिर Create New Account पर क्लिक करना होगा। OTP आने के बाद खाता सक्रिय हो जाएगा।
  6. इसके बाद Log in with OTP पर क्लिक कर स्कूल का विवरण भरें।
  7. Class Category चुनें (कक्षा अनुसार श्रेणी)।
  8. अपनी Activity (गतिविधि) चुनें — जैसे कविता, निबंध, पेंटिंग या वीडियो।
  9. अब अपनी फाइल (4MB से कम आकार की) अपलोड करें।
  10. गतिविधि का टॉपिक और भाषा चुनें तथा छात्र का विवरण भरकर Submit करें।
  11. सबमिट करने के बाद छात्र का प्रमाणपत्र (Certificate) डाउनलोड करें।
  12. इसी प्रक्रिया को बिंदु 8 से दोहराते हुए अन्य छात्रों को भी जोड़ा जा सकता है।
  13. सभी एंट्रीज अपलोड करने के बाद अंत में Final Submit करना न भूलें।


शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। यह अभियान छात्रों को न केवल सृजनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर देगा, बल्कि उन्हें देश के वीरों के जीवन से प्रेरणा लेने का भी मौका प्रदान करेगा।


🙏 धन्यवाद — वीर गाथा 5.0 में भाग लें और देश के वीरों को नमन करें।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT