Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूपी के प्रत्येक ब्लाक की एक ग्राम पंचायत बनेगी दूरसंचार समृद्ध

Sir Ji Ki Pathshala

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूपी के प्रत्येक ब्लाक की एक ग्राम पंचायत बनेगी दूरसंचार समृद्ध

उत्तर प्रदेश सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही प्रदेश के हर ब्लाक की एक-एक ग्राम पंचायत को दूरसंचार सेवाओं से समृद्ध बनाए जाने का निर्णय लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 415 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें से उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल की 277 व उत्तर प्रदेश पश्चिम परिमंडल की 138 ग्राम पंचायतें हैं। इन्हें मार्च 2026 तक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को सौंपी गई है।

बीएसएनएल उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एके गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार गांवों के विकास पर जोर दे रही है। इसका उद्देश्य पंचायतों की कार्य प्रणाली में सुधार लाना और उन्हें अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। इसी क्रम में दूरसंचार समृद्ध माडल ग्राम पंचायत बनाने की पहल की गई है। चयनित ग्राम पंचायतों में पांच सरकारी संस्थानों, पांच व्यावसयिक संस्थानों व गांव के कम से कम पांच प्रतिशत परिवारों को फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) से जोड़ने की योजना है, ताकि उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जा सके। 

बीएसएनएल उत्तर प्रदेश पूर्व परिमंडल के प्रधान महाप्रबंधक (पीजीएम) मनीष कुमार ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सुविधाएं बढ़ेंगी। बेहतर संचार सुविधाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी, जिससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

  • पायलट प्रोजेक्ट के तहत 415 ग्राम पंचायतों का किया गया है चयन
  • प्रयागराज की 20, प्रतापगढ़ की 14 व कौशांबी की सात ग्राम पंचायतें शामिल
  • वर्ष 2026 तक इन्हें माडल ग्राम पंचायत के रूप में किया जाएगा विकसित

यहां इतनी ग्राम पंचायतों का चयन 

प्रयागराज में 20 प्रतापगढ़ में 14, बाराबंकी में 13 अमेठी में 11 सुलतानपुर व हरदोई में 10-10, मऊ, जौनपुर व जालौन में नौ-नौ, शाहजहांपुर, सीतापुर व बांदा में आठ-आठ, गोरखपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, चंदौली व महराजगंज में सात-सात कानपुर नगर, अंबेडकरनगर, रायबरेली, बस्ती, ललितपुर, गाजीपुर व अयोध्या में छह-छह, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी व देवरिया में पांच-पांच, आजमगढ़, झांसी, बहराइच, फर्रुखाबाद व कुशीनगर में चार-चार, हमीरपुर, उन्नाव, मीरजापुर, भदोही, वाराणसी व महोबा में तीन-तीन, बलिया, संतकबीरनगर, चित्रकूट, फतेहपुर व गोंडा में दो-दो, बलरामपुर, सोनभद्र व कन्नौज में एक-एक ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।

Source: Dainik Jagran

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT