Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

संगठित नहीं रहे तो शिक्षकों की हो जाएगी विषम स्थिति : डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा

Sir Ji Ki Pathshala

संगठित नहीं रहे तो शिक्षकों की हो जाएगी विषम स्थिति : डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से केपी कम्युनिटी परिसर में रविवार को जनपदीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक और शिक्षक महारूप के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अगर हम संगठित नहीं रहे तो आने वाले दिनों में शिक्षकों की विषम स्थिति हो जाएगी। उन्होंने पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, प्रोन्नत वेतनमान, वेतन विसंगति, शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य, शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण आदि मुद्दों पर भी संघर्षों के बारे में बताया।

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री और जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मेलन प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगा। प्रयागराज में सबसे पहले सम्मेलन हुआ है। महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने का श्रेय संगठन के संघर्षों की बदौलत है। संगठन के पुराने पदाधिकारियों के किए गए प्रयास और बलिदान को नई पीढ़ी को जानना चाहिए। विकास खंड के अध्यक्ष मंत्रियों की संगठन के दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन और चिकित्सा सुविधा जब तक सरकार नहीं दे देती, तब तक कोई कर्मचारी और शिक्षक शांत नहीं बैठेगा। बहुत जल्द लखनऊ की सड़कों पर शिक्षकों और कर्मचारियों का सैलाब उमड़ेगा। ब्यूरो

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT