विशेष सूचना : प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपया ध्यान दें.
प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक के विद्यालयों को प्रेषित कंपोजिट ग्रांट का उपभोग शासनादेश के अनुसार शीघ्र से शीघ्र ही कर लें जिससे कि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके....
- जिन विद्यालयों में कम्पोजिट ग्रांट 10100 रुपये आये हैं वो कम्पोजिट ग्रांट 50% है। (25000/2 = 12500) जिसमे से पूर्व में दिये गए 2 सिम की लागत 2400 रुपये है। (12500-2400 = 10100)
- जिन विद्यालयों में 14600 रुपये प्राप्त है उसमें 10100 रुपये कम्पोजिट व 4500 रुपये माता उन्मुखीकरण की बैठक के है।
- जिन विद्यलयों में 19600 रुपये प्राप्त है। उसमे 5000 लाइब्रेरी के व 4500 माता उन्मुखीकरण के व 10100 कम्पोजिट के।
- अभी कुछ दिन पहले विद्यलयों को प्राप्त रुपये 824 जिसमें 324 हाउस होल्ड सर्वे का 500 रुपये PTM का है।
- 5000/10000 रुपये खेल सामग्री का।
- कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि को 31 मार्च के पश्चात पोर्टल पर फ़ोटो व रसीद सहित अपलोड करनी होगी।
- खेल की सामग्री की भी फ़ोटो व रसीद अपलोड की जाएगी।


Social Plugin