Type Here to Get Search Results !

यूपी के 10 जिलों के जिलाधिकारी सहित 23 आईएएस अफसर के हुए तबादले

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी के 10 जिलों के जिलाधिकारी सहित 23 आईएएस अफसर के हुए तबादले

Transfer News : गोंडा, गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, ललितपुर, मिर्जापुर के जिलाधिकारी बदले।

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 10 जिलों गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, ललितपुर, मिर्जापुर और गोंडा के जिलाधिकारी बदले गए हैं। अयोध्या में नए मंडलायुक्त की तैनाती की गई है। दीपक मीणा जिलाधिकारी गाजियाबाद से जिलाधिकारी गोरखपुर, रविंद्र कुमार मंदर जिलाधिकारी प्रयागराज से जिलाधिकारी गाजियाबाद, मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर से जिलाधिकारी प्रयागराज, मेघा रूपम जिलाधिकारी कासगंज से जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, प्रणय सिंह अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम से जिलाधिकारी कासगंज, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी कानपुर देहात, अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी ललितपुर से जिलाधिकारी बहराइच, अमनदीप डुली विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश से जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार विशेष सचिव राज्य संपति विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य संपत्ति अधिकारी से जिलाधिकारी मिर्जापुर और प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी मिर्जापुर से जिलाधिकारी गोंडा बनाई गई है।

राजेश कुमार सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से मंडल आयुक्त अयोध्या बनाए गए हैं। इसके अलावा नेहा शर्मा जिलाधिकारी गोंडा से प्रभारी महान निरीक्षक निबंध, मोनिका रानी जिलाधिकारी बहराइच से विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाई गई है। गौरव दयाल मंडलायुक्त अयोध्या से सचिव गृह बनाए गए हैं। कृष्ण करुणेश जिलाधिकारी गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, आलोक सिंह जिलाधिकारी कानपुर देहात से विशेष सचिव राज्य संपति विभाग और राज्य संपत्ति अधिकारी, जगन्नाथ यादव संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा बनाए गए हैं। प्रणता ऐश्वर्या विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर, मिनिस्ती एस. सचिव वित्त गन्ना आयुक्त, प्रमोद कुमार उपाध्याय गन्ना आयुक्त से सचिव समाज कल्याण विभाग बनाए गए हैं। सारिका मोहन सचिव बेसिक शिक्षा विभाग से सचिव वित्त. अमृत त्रिपाठी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए हैं। विमल कुमार दुबे मंडलायुक्त झांसी को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड और औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।