Type Here to Get Search Results !

12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को आगे पढ़ाई के लिए 80 हजार छात्रवृत्ति पाने का अवसर

Sir Ji Ki Pathshala

12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को आगे पढ़ाई के लिए 80 हजार छात्रवृत्ति पाने का अवसर

लखनऊ। इस साल 12 वीं पास करने वाले विद्यार्थी आगे पढ़ाई के लिए पांच वर्ष तक हर वर्ष 80 हज़ार रुपये की छात्रवृत्ति पा सकते हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई के लिए यह मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनुसंधान और नवाचार में रुचि रखने छात्र छात्राओं को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत यह छात्रवृत्ति देगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई व सीआईएससीई से 12 वीं पास करने वाले आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में यह योजना कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही थी। इंस्पायर मानक योजना के तहत पंजीकृत विद्यालय पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के विचारों को वेब पोर्टल पर ऑनलाइन कर नामांकन किया जाएगा। प्रतिभागी को मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

शिक्षा सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राजकीय और निजी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हो रही है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

वेबसाइट के क्रियाशील होने पर यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई व सीआईएससीई से 12 वीं पास करने वाले छात्र www.online-inspire.gov.in पर आवेदन अवश्य करें।