Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

रक्तदान शिविर में 50 से अधिक शिक्षकों ने रक्तदान कर दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता

Sir Ji Ki Pathshala

रक्तदान शिविर में 50 से अधिक शिक्षकों ने रक्तदान कर दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता

उन्नाव । संकल्प सेवा समिति एवं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, उन्नाव के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रलोक गार्डन, उन्नाव में आयोजित 206वें रक्तदान शिविर ने सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की । इस शिविर में बेसिक शिक्षा विभाग के 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

Blood Donation

शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर की विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम की देखरेख में हुआ। संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों में सदर विधायक पंकज गुप्ता, स्नातक खंड विधायक अरुण पाठक जिला पंचायत अध्यक्ष सचिव विंदा प्रसाद शास्त्री, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज मुनीन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र प्रांतीय संयुक्त मंत्री अक्षय कटियार, कृष्ण शंकर मिश्रा, संजय कनौजिया, एवं अक्षय कटियार अरुण पाठक पंकज गुप्ता (विधायक), विंदा प्रसाद शास्त्री (जिला पंचायत अध्यक्ष सचिव), तथा एसपी सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

 रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट सम्मानित करते स्नातक खंड विधायक अरुण पाठक

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT