Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

यूपी के 18 जिलों में 540 करोड़ से बनेंगे 'मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय', प्री प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी के 18 जिलों में 540 करोड़ से बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, प्री प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई

प्रयागराज । प्रदेश में 18 मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 540 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के निर्देश पर प्रयागराज में विकास खंड शृंग्वेरपुधाम की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कायस्थान के परिसर में जमीन चिन्हित की गई है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)- 2020 के अनुरूप एवं समग्र शिक्षा में निहित प्रावधानों के अनुरूप प्री- प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई कराई जाएगी।

30 करोड़ की लागत से बनेंगे प्रत्येक विद्यालय 

छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला. कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी आदि की भी सुविधा रहेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आधुनिकम सुविधाओं से सुसज्जित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 30-30 करोड़ रुपये की धनराशि की सैद्धांतिक सहमति मिली है। जिन जिलों में विद्यालय स्थापित होने हैं उनमें प्रयागराज के साथ ही मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, बरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या, गोंडा, आजमगढ़, झांसी और बांदा शामिल है।

पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी विद्यालय में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिकतम शैक्षणिक परिवेश में शिक्षित करने के उद्देश्य से 30 कक्षा-कक्षों से युक्त भवन निर्माण के साथ-साथ खेल का मैदान एवं कौशल विकास के संसाधनों को भी विकसित किया जाएगा।

खंड शृंग्वेरपुधाम की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में जमीन का सर्वे करते अधिकारी

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT