Type Here to Get Search Results !

इस राज्य में रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों को दफ्तर से एक घंटे पहले छुट्टी देने का फैसला

Sir Ji Ki Pathshala

इस राज्य में रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों को दफ्तर से एक घंटे पहले छुट्टी देने का फैसला

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों को दफ्तर से एक घंटे पहले छुट्टी देने का फैसला किया है। विपक्ष ने इसका विरोध जताते हुए कहा है कि हिंदु त्योहारों के मौके पर ऐसा फैसला क्यों नहीं लिया जाता है। 

विपक्ष ने इस फैसले को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि इस तरह की सुविधा कोई नई बात नहीं है। मालूम हो कि तीन मार्च से रमजान का महीना शुरू हो रहा जो 31 मार्च तक चलेगा। भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने रमजान के लिए पहले से छुट्टी की घोषणा कर दी है, लेकिन हिंदु त्योहारों को नजरअंदाज किया जाता है। एक्स पर पोस्ट में कहा कि सभी को समान अधिकार देना चाहिए, लेकिन सरकार का फैसला कुछ विशेष लोगों के लिए है।