Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

परिषदीय शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय शिक्षक ने खुद को मारी गोली,  मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

जनपद श्रावस्ती प्राथमिक विद्यालय बेल्हाराघव में तैनात सहायक शिक्षक ने शनिवार दोपहर कटरा स्थित अपने घर के पीछे कमरे में खुद को गोली मार लिया जिससे शिक्षक की मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

नवीन मार्डन थाना कटरा अंतर्गत कटरा बाजार निवासी रंदीप सिंह कुरील (48) पुत्र राम लखन बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। जिसकी तैनाती इकौना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेल्हा राघव में सहायक शिक्षक के पद पर थी। जबकि उनकी पत्नी नीलम आंगनबाड़ी में है जिनके एक पुत्र करन (18) व पुत्री जया (10) है। शनिवार को रंदीप घर से विद्यालय के लिए निकले थे लेकिन रास्ते से वापस घर चले आए। इसके बाद वह घर के पीछे के कमरे में चले गए। जबकि नीलम अपनी सास विमला देवी व बच्चों के साथ घर के आगे कमरे में थी।

दोपहर 12 बजे अचानक फायर की आवाज सुन सभी कमरे की ओर भागे। जहां परिजनों ने देखा कि रंदीप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। जबकि पास में ही तमंचा भी पड़ा था। करन की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में मृतक की मां ने बताया कि रंदीप विगत एक सप्ताह से काफी परेशान थे लेकिन वह अपनी परेशानी का कारण नहीं बता रहे थे। न तो ठीक से खाना खा रहे थे और न ही किसी से ढंग से बात ही करते थे। इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT