Type Here to Get Search Results !

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक रजिस्टर: मार्च 2026 – एजेंडा और कार्यवाही का पूरा प्रारूप यहाँ देखें

Sir Ji Ki Pathshala

UP Primary School SMC Register Format: March 2026 (एजेंडा व कार्यवाही)

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक माह के पहले बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक आयोजित की जाती है। चूंकि इस बार प्रथम बुधवार को होली का अवकाश घोषित है इसलिए यह बैठक इस बार 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को होगी। यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आगामी वार्षिक परीक्षा और नए सत्र के नामांकन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी है। 

SMC Meeting March 2026: परीक्षा, नामांकन और आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर बड़े निर्णय

यदि आप शिक्षक या प्रधानाध्यापक हैं, तो यहाँ 'सर जी की पाठशाला' आपके लिए मार्च माह 2026 के एजेंडा और कार्यवाही रजिस्टर का पूरा प्रारूप प्रस्तुत कर रहा है।

भाग 1: बैठक का एजेंडा (सूचना)

​बैठक की शुरुआत एजेंडा जारी करने से होती है। आप अपने रजिस्टर के बायीं ओर के पृष्ठ पर इसे इस प्रकार लिख सकते हैं:

सेवा में,

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यगण, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण,

विद्यालय प्रबंध समिति, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय [विद्यालय का नाम]

विषय: SMC मासिक बैठक (मार्च 2026) के आयोजन के संबंध में।

​महोदय/महोदया,

आपको सादर अवगत कराना है कि दिनांक 05.03.2026 (गुरुवार) को अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक विद्यालय प्रांगण में SMC की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

बैठक के मुख्य चर्चा बिंदु (एजेंडा):

  1. वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा।
  2. नए सत्र 2026-27 के लिए नामांकन विशेष अभियान
  3. आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा
  4. कंपोजिट ग्रांट के उपभोग पर विस्तृत चर्चा
  5. विद्यालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार
  6. निपुण प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा।
  7. ईको क्लब थीम: विश्व गौरैया दिवस एवं विश्व जल दिवस संरक्षण पर चर्चा
  8. ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं पर संक्षिप्त चर्चा
  9. ​अन्य बिंदु (निपुण भारत, मिड-डे मील समीक्षा आदि)।

(सूचना का माध्यम: मोबाइल, छात्र/छात्रा, एवं व्यक्तिगत संपर्क द्वारा)

भाग 2: बैठक की कार्यवाही (Minutes of Meeting)

​बैठक संपन्न होने के बाद रजिस्टर के दायीं ओर के पृष्ठ पर निम्नलिखित कार्यवाही अंकित करें:

दिनांक: 05 मार्च 2026

दिन: गुरुवार 

स्थान: विद्यालय परिसर

प्रस्तावना:

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार आज दिनांक 05.03.2026 को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री/श्रीमती ........................ की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। कोरम पूरा होने के बाद पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए:

1. वार्षिक परीक्षा 2024-25 की तैयारी पर चर्चा

बैठक में आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। कक्षानुसार परीक्षा प्रारूप, प्रश्नपत्र व्यवस्था तथा सभी विद्यार्थियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को समय से विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।

2. नए सत्र 2025-26 के लिए विशेष नामांकन अभियान पर चर्चा 

1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षिक सत्र को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए तथा ‘स्कूल चलो अभियान’ के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। लक्ष्य यह रखा गया कि विद्यालय क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

3. आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा

बैठक का एक महत्वपूर्ण बिंदु विद्यालय क्षेत्र के आउट ऑफ स्कूल (Out of School) बच्चों की पहचान रहा। ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने, अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने की योजना बनाई गई।

    • ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुनः नामांकन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
    • प्रवासी परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
    • पुनः नामांकित बच्चों के लिए अतिरिक्त शैक्षिक सहयोग एवं ब्रिज कोर्स चलाने का प्रस्ताव रखा गया।

समिति ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना विद्यालय और समुदाय की संयुक्त जिम्मेदारी है।

4. कंपोजिट ग्रांट के उपभोग पर विस्तृत चर्चा

सत्र 2025-26 में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के उपयोग पर भी चर्चा की गई। विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का चयन करने तथा पारदर्शिता के साथ खर्च सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

5. विद्यालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार

सत्र 2025-26 की कंपोजिट ग्रांट का उपयोग करते हुए मार्च माह में विद्यालय परिसर की विशेष साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं लघु मरम्मत कार्य कराने पर सहमति बनी, ताकि नए सत्र में बच्चों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण मिल सके। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।

6. निपुण प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा।

कक्षा 1 और 2 तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता की समीक्षा की गई। सक्षम, मध्यम एवं संघर्षशील श्रेणियों में बच्चों को विभाजित कर विशेष शिक्षण योजना लागू करने पर बल दिया गया। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त समय देकर रेमेडियल शिक्षण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

​7. ईको क्लब थीम: विश्व गौरैया दिवस एवं विश्व जल दिवस संरक्षण पर चर्चा

आज की SMC बैठक में ईको क्लब के अंतर्गत विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) एवं विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर संरक्षण विषय पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि—

    • विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
    • विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
    • बच्चों को घरों में घोंसला (नेस्ट बॉक्स) लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    • जल संरक्षण के महत्व पर विशेष सभा आयोजित की जाएगी।
    • पानी की बचत, वर्षा जल संचयन एवं जल का सदुपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    • पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

8. ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं पर संक्षिप्त चर्चा

Operation Kayakalp के अंतर्गत विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, कक्षाओं की मरम्मत, फर्नीचर, बाउंड्री वाल, रसोईघर (MDM), हैंडवॉश यूनिट एवं परिसर की साफ-सफाई की स्थिति पर चर्चा हुई। जो कार्य अपूर्ण हैं, उन्हें ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग के सहयोग से शीघ्र पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया। विद्यालय को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया।

9. डीबीटी (Direct Benefit Transfer) पर संक्षिप्त चर्चा

Direct Benefit Transfer के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली धनराशि की स्थिति की बैठक में समीक्षा की गई। इस दौरान बच्चों के बैंक खातों, आधार सीडिंग तथा जिन विद्यार्थियों को अभी तक धनराशि प्राप्त नहीं हुई है, उनकी सूची पर चर्चा की गई। अभिभावकों को बैंक विवरण सही एवं अद्यतन रखने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी पात्र छात्र को डीबीटी लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा तथा आवश्यक सुधार शीघ्र कराए जाएंगे।

(10) मिड-डे मील समीक्षा: 

मिड-डे मील (MDM) की गुणवत्ता, भोजन की स्वच्छता, मेन्यू के अनुसार वितरण तथा बच्चों की संतुष्टि पर भी चर्चा की गई। भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निरीक्षण करने पर सहमति बनी।

समापन:

अंत में, उपस्थित सभी सदस्यों, अभिभावकों और रसोइयों का आभार व्यक्त किया गया। सूक्ष्म जलपान के बाद, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

(हस्ताक्षर अध्यक्ष) | (हस्ताक्षर सचिव/प्रधानाध्यापक) | (हस्ताक्षर सदस्यगण)

​✍️ नोट: बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी ही लेटेस्ट और ज़रूरी खबरों और रजिस्टर प्रारूप के लिए 'सर जी की पाठशाला' न्यूज़ ब्लॉग से जुड़े रहें।

📄 SMC Register Download: