Type Here to Get Search Results !

अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह और नौ में छात्रों के प्रवेश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें।

Sir Ji Ki Pathshala

अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह और नौ में छात्रों के प्रवेश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी,  पीडीएफ डाउनलोड करें।

लखनऊ: अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह और नौ में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी गई है। SOP में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए संभागवार अधिकतम 140-140 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें 140 लड़के और 140 लड़कियां शामिल होंगी। सभी मण्डल में 2520 सीटें हैं। छात्रों के चयन की प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित वित्तीय निगरानी समिति के माध्यम से पूरी की जाएगी।

अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों के चयन से पहले पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय निगरानी समिति, 11 सदस्यीय मंडलीय निगरानी समिति और पांच सदस्यीय विद्यालय वित्तीय निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। SOP में आवेदक छात्रों की उम्र से लेकर आवेदन पत्र की पात्रता की जांच की भी व्यवस्था की गई है। आवेदनों की जांच उपश्रमायुक्त कार्यालय द्वारा की जायेगी। जबकि अनाथ छात्रों के आवेदनों की जांच जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से की जाएगी। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति एवं मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की संस्तुति के उपरान्त जिला समिति द्वारा नामित कार्यालयों के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे। प्रवेश परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा नोडल अधिकारी की देखरेख में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया के लिए जिलों को एक-एक लाख रुपये और मंडलों को तीन-तीन लाख रुपये दिये जायेंगे। प्रवेश के लिए कुल सीटों में से 27 प्रतिशत आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को दिया जाएगा, 21 प्रतिशत आरक्षण अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को दिया जाएगा और दो प्रतिशत आरक्षण अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को दिया जाएगा।

SOP की PDF डाउनलोड करें 👇

Top Post Ad

Bottom Post Ad