Type Here to Get Search Results !

Amethi Murder Case: मृतक शिक्षक के बड़े भाई को मिलेगी सरकारी नौकरी, अब तक परिवार को 38 लाख का मिल चुका है चेक

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षक सुनील और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से व्यथित परिवारों को सरकार ने घटना के 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जायेगी. इसके लिए दो दिन में एक सदस्य का नाम फाइनल करना होगा। इसके बाद कागजात लखनऊ जाएंगे और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। परिवार के बीच बनी सहमति में शिक्षक के बड़े भाई का नाम फाइनल कर लिया गया है।




आपको बता दें कि सुनील के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमीन का पट्टा, सहायता राशि, मुख्यमंत्री आवास, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय कार्ड की सुविधा देने का आश्वासन दिया था। रविवार को प्रभारी मंत्री राकेश सचान और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडे ने पीड़ित परिवार को चार बीघे सात विस्वा जमीन का पट्टा, 38 लाख रुपये का चेक और मुख्यमंत्री आवास के कागजात दिए।

अब परिवार के एक सदस्य को नौकरी तो मिलनी ही है, इसके लिए परिवार ने सुनील के भाई सोनू का नाम फाइनल कर लिया है। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि सरकार सुनील के परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी देगी।