Type Here to Get Search Results !

महंगाई भत्ता वृद्धि इंतजार के बीच प्रदेश सरकार अक्टूबर का वेतन और बोनस 01 नवंबर से पहले देने की कर रही तैयारी

Sir Ji Ki Pathshala

केंद्र सरकार का फैसला होते ही राज्य सरकार दिवाली से पहले बोनस की घोषणा कर सकती है। 



इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को पड़ रही है। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ अगली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगाने का आदेश दे सकते हैं। ऐसे में सरकार 01 नवंबर को जारी होने वाली अक्टूबर की सैलरी को 31 अक्टूबर से पहले देने का आदेश जारी करेगी। यानि कुल मिलाकर बोनस, डीए मिलने से कर्मचारियों की दिवाली अच्छी होने वाली है। और दीपावली से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों की दीपावली अच्छी होने वाली है। कर्मचारी खुलकर इस दीपावली खर्च कर सकेंगे।


महंगाई भत्ते और महंगाई राहत वृद्धि का इंतजार 

दिवाली से पहले जुलाई से ही राज्य कर्मचारी और पेंशन भोगी महंगाई भत्ते/महंगाई राहत को लेकर संशय में हैं। DA/DR पर केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार है। डीए-डीआर देने पर केंद्र सरकार फैसला लेगी, उसके बाद ही राज्य सरकार विचार करेगी। केंद्र सरकार इस हफ्ते महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है।

इस बार महंगाई भत्ते/महंगाई राहत में तीन फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। तीन फीसदी बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में महंगाई भत्ता/महंगाई राहत दर बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगी। यह लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ वर्कचार्ज और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।


राज्यकर्मी दिवाली से पहले बोनस पाएंगे, योगी सरकार इसी सप्ताह कर सकती है ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी में है। बोनस दिए जाने से संबंधित पत्रावली वित्त विभाग तैयार कर चुका है। इसी सप्ताह राज्य सरकार की तरफ से बोनस दिए जाने की घोषणा की जा सकती है।

पूर्व के वर्षों की भांति इस साल अधिकतम सात हजार रुपये तक बोनस देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, बोनस की पत्रावली तैयार करने के बाद वित्त विभाग अब इस पर राज्य सरकार की सहमति लेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद बोनस का आदेश जारी होगा। बोनस का लाभ करीब 14.82 लाख कर्मचारी पाएंगे। बोनस देने पर सरकार के खजाने में 1025 करोड़ रुपये से अधिक का व्ययभार आने की संभावना है।