Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

छः और सात मार्च को प्रदेश के सभी बीएसए की ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी

Sir Ji Ki Pathshala

छः और सात मार्च को प्रदेश के सभी बीएसए की ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी

छह और सात मार्च को प्रदेश के सभी बीएसए की ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी।बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने मीनाक्षी मिश्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान बीएसए की अक्षमता पर न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की तल्ख टिप्पणी के मद्देनजर प्रशिक्षण के लिए यह आदेश जारी किया है।

छः और सात मार्च को प्रदेश के सभी बीएसए की ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी

कोर्ट ने कहा था कि शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाध्यकारी प्रावधानों और नियमों की अनदेखी कर मनमाने आदेश दे रहे हैं। कोर्ट में ऐसे कई मामले आए जिनमें बीएसए की विभागीय जांच में प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत महसूस की थी। मनमाने आदेश देने पर बीएसए फर्रुखाबाद के खिलाफ सख्त आदेश पारित करने के बजाय कोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से जानकारी मांगी तो सचिव ने प्रदेश के सभी बीएसए को दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने का आदेश जारी कर प्रस्तुत किया। कोर्ट ने सचिव की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और याचिकाकर्ता के संबंध में बीएसए फर्रुखाबाद के आदेश को रद्द कर दिया और जांच रिपोर्ट की एक प्रति याचिकाकर्ता को दी और छह सप्ताह में नियमानुसार जांच प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT