Type Here to Get Search Results !

प्राथमिक से लेकर सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग के आवेदनों की स्क्रीनिंग पूरी

Sir Ji Ki Pathshala

प्राथमिक से लेकर सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग के आवेदनों की स्क्रीनिंग पूरी

प्राथमिक से सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आयोग में अध्यक्ष और 12 सदस्यों के पदों के लिए सरकार को 900 से ज्यादा आवेदन मिले हैं। 15 जनवरी तक आवेदनों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। अंतिम नाम मुख्यमंत्री को तय करने हैं। इसके लिए शासन स्तर पर गठित सर्च कमेटी ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।

प्राथमिक से लेकर सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग के आवेदनों की स्क्रीनिंग पूरी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु अधिनियम-2023 की शर्तों के अनुसार अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु 22 दिसम्बर से 15 जनवरी के मध्य बायोडाटा सहित आवेदन लिये गये। 12 सदस्यों में से छह शिक्षाविद होंगे। अन्य छह सदस्य अधिकारी वर्ग से होंगे। चयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन के साथ संलग्न प्रपत्रों की जांच कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सूचीबद्ध कर लिया है। मुख्यमंत्री इस सूची से तय मानकों के अनुसार अध्यक्ष और सदस्यों के नाम फाइनल करेंगे। मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय समिति की बैठक किसी भी दिन हो सकती है। मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद ही इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया जाएगा। इसके गठन से मौजूदा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।