Type Here to Get Search Results !

बीएसए कार्यालय के बाबू पर जबरन पैसा फेंककर रिश्वतखोरी में पकड़ा गया

Sir Ji Ki Pathshala

बीएसए कार्यालय के बाबू पर जबरन पैसा फेंककर रिश्वतखोरी में पकड़ा गया

कन्नौज में चार दिन पहले रिश्वतखोरी में पकड़े गए बीएसए कार्यालय के क्लर्क की गिरफ्तारी विवादों में आ गई है। दरअसल, संडे को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग क्लर्क पर जबरन पैसे फेंककर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एंटीकरप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। ऐसी अफवाह जोरों पर है कि क्लर्क किसी विवाद में पैसा झोंककर पकड़ा गया।

बीएसए कार्यालय के बाबू पर जबरन पैसा फेंककर रिश्वतखोरी में पकड़ा गया

29 फरवरी को कन्नौज बीएसए कार्यालय के लिपिक विमल पांडे को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का दावा करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दिख रहा है कि दो लोग विमल से बात करते समय उन्हें पैसों का एक लिफाफा देने की कोशिश करते हैं। फिर वे उस पर लिफाफा फेंक देते हैं और उसे पीटना शुरू कर देते हैं। इसी बीच दो लोग कमरे में घुसते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे गिरफ्तार कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि बकाया भुगतान के लिए विमल ने शिक्षक अनुराग सिंह से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन मौके पर रिश्वत देने वाला व्यक्ति शिकायतकर्ता नहीं है।

दूसरा वीडियो भी वायरल: दूसरे वीडियो में दो लोग बीएसए उपासना रानी वर्मा के कक्ष में घुसते हैं। इसमें एक शख्स डीवीआर को उखाड़ कर बोरे में भरता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा शख्स बीएसए टेबल का रैक खोलकर कुछ देख रहा है। इसके बाद उसने तौलिया से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम पर डीवीआर निकालने का आरोप लगाया गया था, जो इस वीडियो के सामने आने के बाद निराधार हो गया है।