Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

शिक्षकों ने अपनी आईडी पर सिम खरीदने से किया इनकार

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षकों ने अपनी आईडी पर सिम खरीदने से किया इनकार 

अमरोहा, लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत परिषदीय स्कूलों में बांटे गए टैबलेट अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। शिक्षकों ने विभागीय कार्य के लिए अपनी आईडी पर सिम खरीदने से भी तौबा कर ली है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। संघ का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 11 मार्च को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।

शिक्षकों ने अपनी आईडी पर सिम खरीदने से किया इनकार

टैबलेट में शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति के साथ-साथ डीबीटी, एमडीएम, प्रेरणा और दीक्षा एप के अलावा कई योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भी भरनी थी। विभाग की ओर से शिक्षकों को टैबलेट तो बांट दिए गए, लेकिन सिम की व्यवस्था नहीं की गई। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मुताबिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों को अपनी निजी आईडी पर सिम खरीदने को कहा गया है।

जिसके चलते उन्होंने अपनी आईडी पर सिम खरीदने से मना कर दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि शिक्षक पांच मार्च तक विरोध स्वरूप हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। उनका कहना है कि विभाग को विभागीय कामकाज निपटाने के लिए सिम की व्यवस्था करनी चाहिए। उनके दूसरे स्कूलों में स्थानांतरण के बाद सिम भी उनकी आईडी पर संचालित होगी, जो ठीक नहीं है।

बीएसए डॉ. मोनिका ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार सभी को काम करना होगा। यदि किसी को कोई शंका हो तो चर्चा कर उसका समाधान किया जा सकता है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT