Type Here to Get Search Results !

आरोप : डीएम ने बीडीओ को पेपर वेट से मारा तो बदले में बीडीओ ने जूता फेंककर डीएम को मारा मारा ...! FIR दर्ज..

Sir Ji Ki Pathshala

आरोप : डीएम ने बीडीओ को पेपर वेट से मारा तो बदले में बीडीओ ने जूता फेंककर डीएम को मारा मारा ...! FIR दर्ज..

आगरा, शुक्रवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर चल रही बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के बीच इतनी तीखी नोकझोंक हुई कि मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद डीएम और बीडीओ के बीच नोकझोंक हो गयी. डीएम की बात से नाराज बीडीओ ने उनके साथ जमकर गाली-गलौज की। आख़िरकार बीडीओ ने आस्तीन चढ़ा कर कहा कि वे किसी से नहीं डरते। इतना कहकर वह सभागार से बाहर निकल गये। बैठक में मौजूद सीडीओ व अन्य अधिकारी दंग रह गए। एडीओ खंदौली पंकज कुमार ने रकाबगंज थाने में बीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में डीएम के साथ मारपीट की बात भी कही गयी है।

शुक्रवार की सुबह डीएम की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई. डीएम ने नगला कली में जलभराव और अन्य समस्याओं को लेकर बीडीओ चौहान से सवाल पूछने शुरू कर दिए। इस पर बीडीओ का व्यवहार अचानक बदल गया। वे हंगामा करने लगे। सीडीओ ने बीडीओ को समझाने का प्रयास किया। डीएम ने भाषा में शालीनता बरतने को कहा, लेकिन इसके उलट बीडीओ और भड़क गये। उन्होंने डीएम से अभद्रता की और इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि बीडीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. डीएम ने बीडीओ के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन स्तर से ही बीडीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। फर्रुखाबाद निवासी बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान तीन बार भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा के साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो सके।