Type Here to Get Search Results !

तदर्थ शिक्षक, 22 फरवरी को रॉयल होटल से निदेशालय तक निकालेंगे सेवा बहाली पदयात्रा

Sir Ji Ki Pathshala

तदर्थ शिक्षक, 22 फरवरी को रॉयल होटल से निदेशालय तक निकालेंगे सेवा बहाली पदयात्रा

लखनऊ, राज्य के सहायता प्राप्त माध्यमिक कॉलेजों के तदर्थ शिक्षक एक बार फिर सेवा बहाली के लिए आंदोलन करेंगे। इसके लिए वह 22 फरवरी को राजधानी में पैदल यात्रा निकालेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।

वे तीन मार्च से फिर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। यह निर्णय माध्यमिक तदर्थ संघर्ष समिति की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। लखनऊ पब्लिक स्कूल, तेलीबाग में संरक्षक रमेश प्रताप सिंह एवं रवीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 22 फरवरी को रॉयल होटल से निदेशालय तक "सेवा बहाली पदयात्रा" निकालने का निर्णय लिया गया।

तदर्थ शिक्षक 24 को गोरक्षपीठ धाम और 27 को बाबा विश्वनाथ धाम में लगाएंगे अर्जी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव को ज्ञापन देकर लखनऊ, जौनपुर, बहराइच का वेतन जारी करने और सेवा बहाली के लिए ज्ञापन देंगे। इसी क्रम में 24 फरवरी को गोरक्षपीठ धाम गोरखपुर, 27 फरवरी को काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी में मुख्यमंत्री को संबोधित सेवा बहाली के लिए प्रार्थना पत्र मंदिर के मुख्य पुजारी को दिया जाएगा।

28 फरवरी को तदर्थ शिक्षक अपने जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों के माध्यम से सीएम को संबोधित सेवा बहाली के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।

एक मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। इसके बाद भी सेवा बहाल नहीं हुई तो तीन मार्च से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। बैठक में राकेश सिंह, प्रभात कुमार त्रिपाठी, इंद्रनील सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, आशीष सिंह, मनोज सिंह, सुशील सिंह, प्रत्यूष सिंह, आशाराम वर्मा आदि मौजूद रहे