Type Here to Get Search Results !

12460 शिक्षक भर्ती : हरदोई में नवनियुक्त शिक्षको की बीएसए कार्यालय में हुई ज्वाइनिंग, परिषद से अब स्कूल आवंटन का इंतजार

Sir Ji Ki Pathshala

12460 शिक्षक भर्ती : हरदोई में नवनियुक्त शिक्षको की बीएसए कार्यालय में हुई ज्वाइनिंग, परिषद से अब स्कूल आवंटन का इंतजार

12460 Teacher's Recruitment

हरदोई, बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 भर्ती के तहत शिक्षकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षक अब विद्यालय आवंटन का इंतजार कर रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 के तहत भर्ती प्रक्रिया कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई। शेष रिक्त पदों पर विभाग ने दो बार काउंसलिंग कराई। पहली काउंसिलिंग में 15 शिक्षकों का चयन हुआ। दूसरी काउंसिलिंग में 43 शिक्षकों का चयन हुआ। सोमवार को दूसरी काउंसिलिंग के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मंगलवार को 33 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. ज्वाइनिंग के बाद अब इन शिक्षकों को परिषद की ओर से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इन दिनों स्कूलों में भी छुट्टियां हैं, परिषद से विद्यालय आवंटन के बाद शिक्षक विद्यालय में पढ़ाना शुरू कर देंगे।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से स्कूलों का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। जिसकी तिथि काउंसिल द्वारा तय की जायेगी।