Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ कहा, जिले के अंदर चल रही शिक्षकों की पारस्परिक तबादला प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के बाद ही हो शिक्षकों की पदोन्नति।

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ कहा, जिले के अंदर चल रही शिक्षकों की पारस्परिक तबादला प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के बाद ही हो शिक्षकों की पदोन्नति।

लखनऊ. प्रांतीय कार्यालय दारुलशफा पर उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की मासिक बैठक रविवार को की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने शिक्षकों की जिले के अंदर बेसिक स्कूल में चल रही शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग दोहराई है। उन्होंने शिक्षकों को शीघ्र कार्यमुक्ति आदेश देकर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि मई माह में शुरू हुई पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया को 6 माह से अधिक समय बीत चुका है। इसके साथ ही प्रमोशन प्रक्रिया भी काफी समय से चल रही है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश के दौरान कार्यमुक्त किया जाना है।

पारस्परिक स्थानांतरण के बाद हो पदोन्नति

जल्द ही शीतकालीन छुट्टियां होने वाली हैं, इसलिए जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश जारी किए जाएं, ताकि 20,752 शिक्षकों का अपने घर के नजदीक जाने का सपना पूरा हो सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एसकेएम सुंदरम से पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करके ही पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने सभी जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को 5 जनवरी तक बैठक कर शिक्षकों की समस्याओं को लिखित रूप से प्रदेश कमेटी को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में महासचिव संदीप दत्त, श्याम शंकर यादव, अमित सिंह, अमरेंद्र सिंह, रामधन यादव, अजीत सिंह, सुधोतकर यादव, विकास आदि मौजूद रहे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT