NAT परीक्षा की तिथि
दिनांक 11 सितंबर 2023 से 16 सितम्बर 2023 तक मण्डलवार निपुण असेसमेंट टेस्ट का आयोजन कक्षा 1 से 3 तथा कक्षा 4 से 8 तक अलग अलग किया जाएगा।
◾12 सितम्बर 2023 मंगलवार (कक्षा 4 से 8)
📍लखनऊ
📍अयोध्या
📍प्रयागराज
📍सहारनपुर
📍कानपुर
📍बरेली
📍गोरखपुर
📍वाराणसी
📍चित्रकूट
📍मेरठ
📍अलीगढ़
📍झांसी
◾16 सितम्बर 2023 शनिवार (कक्षा 4 से 8)
📍देवीपाटन
📍मुरादाबाद
📍आजमगढ़
📍आगरा
📍बस्ती
📍मिर्जापुर
NAT परीक्षा के विषय
◾कक्षा 1 से कक्षा 5 - हिंदी व गणित
◾कक्षा 6 से कक्षा 8 - विज्ञान व गणित
NAT परीक्षा की समयावधि
पाठक्रम
निपुण असेसमेंट टेस्ट में नई सन्दर्शिकाओं से सप्ताह 13 तक पढ़ाई गई निपुण सूची की दक्षताओं एवं निपुण लक्ष्य पर आधारित प्रश्न होंगे l
प्रश्न पत्र व OMR की जानकारी
✓ कक्षा 1 से कक्षा 3 हेतु प्रति 5 बच्चों पर एक प्रश्न पत्र।
✓ एक OMR शीट पर 8 बच्चों का आकलन होगा।
✓ कक्षा 4 से कक्षा 8 हेतु प्रत्येक बच्चे पर एक प्रश्न पत्र।
✓ प्रत्येक बच्चे पर एक OMR शीट होगी।
जरूरी बातें जिन पर ध्यान देना है
✓ पुरानी सरल ऐप को डीलीट कर दें।
✓ नई सरल ऐप को दिये गये APK लिंक से ही डाउनलोड करें।
✓ सरल ऐप पर प्रेरणा पोर्टल मे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
✓ लागिन करके सेलेक्ट क्लास करके कक्षावार बच्चों की डीटेल चेक कर लें।
✓ बच्चों की डीटेल कम-ज्यादा अथवा गलत होने पर उसे हर हाल मे स्वयं प्रेरणा पोर्टल से 8 सितंबर 2023 तक सही कर लें।
✓ शिक्षकों द्वारा सरल ऐप पर बच्चों को अबसेंट/ प्रेजेंट मार्क करना है।
✓ शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों का यूनिक आईडी OMR शीट पर भरी जायेगी, प्रत्येक बच्चे की 9 डिजिट्स की यूनिक आईडी सरल ऐप से प्राप्त होगी।
✓ किसी भी दशा में OMR शीट को मोड़े नही।
✓OMR शीट को लगभग 2 फिट की ऊंचाई, पर्याप्त रोशनी व नेटवर्क जोन मे रहकर स्कैन करें।
✓ प्रत्येक OMR शीट को विद्यालय मे सुरक्षित रखेंगे।
✓किसी भी समस्या के समाधान के लिये ARP व हेल्पलाईन नम्बर 05223538777 पर संपर्क करें।
✓ बच्चों को NAT परीक्षा के पूर्व डेमो टेस्ट कराकर उनकी तैयारी करा दें।
NAT परीक्षा में शिक्षक के दायित्व
✓ आकलन के पहले शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
✓ 8 सितम्बर तक प्रेरणा पोर्टल पर डाटा चेक करना सुनिश्चित करें।
✓ 8 सितम्बर तक सरल एप पर लॉगिन करना और डाटा चेक करना सुनिश्चित करें।
✓ आकलन के पहले सरल ऐप की ट्रेनिंग वीडियो देखें।
✓ समस्या आने पर आकलन के दिन ARP साथियों का सहयोग लें।
NAT परीक्षा में ARP के दायित्व
✓ ब्लॉक के हर विद्यालय में आकलन के पहले प्रश्न पत्र एवं OMR शीट सही संख्या में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें।
✓ आकलन के पहले सरल ऐप की ट्रेनिंग वीडियो देखें।
✓ अपने ब्लॉक के विद्यालयों में आकलन के दिन भ्रमण करें।
✓ आकलन के दिन आकलन के संचालन में शिक्षकों की समस्या को हल करें।
SRG/DCT/BEOs के दायित्व
✓ आकलन के पहले 100% विद्यालय में प्रश्न पत्र एवं OMR शीट सही संख्या में उपलब्ध होना सुनिश्चित करें।
✓ आकलन के पहले 100% शिक्षकों की ट्रैनिंग पूरी होना सुनिश्चित करें।
✓ आकलन के पहले 100% शिक्षक सरल ऐप की ट्रेनिंग वीडियो देखें एवं समझे।
✓ अपने ब्लॉक के विद्यालयों में आकलन के दिन भ्रमण करें।
✓ आकलन के संचालन में आकलन के दिन शिक्षकों की समस्या को हल करें।


Social Plugin