Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट 2026: 8 विषयों का परिणाम जारी, 5478 अभ्यर्थी सफल

Sir Ji Ki Pathshala

UPPSC Assistant Professor Result 2026: राजकीय महाविद्यालयों के 8 विषयों का रिजल्ट जारी, 5478 अभ्यर्थी सफल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 के तहत 8 विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इन विषयों की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा के तहत कुल 28 विषयों में परीक्षा आयोजित हुई थी। इनमें से शेष 8 विषयों—वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन-तबला, समाजशास्त्र और सांख्यिकी—का परिणाम अब जारी किया गया है।

इन 8 विषयों का रिजल्ट जारी

विषय रिक्तियां सफल अभ्यर्थी
वनस्पति विज्ञान 79 1166
शारीरिक शिक्षा 59 687
राजनीति विज्ञान 57 1071
मनोविज्ञान 31 445
संगीत गायन 6 95
संगीत वादन-तबला 4 47
समाजशास्त्र 78 947
सांख्यिकी 2 20

इन 8 विषयों में कुल 316 पदों के सापेक्ष 5478 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नगत परीक्षा का परिणाम पूर्णतः औपबंधिक है। मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम तथा सफल अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन आदि के संबंध में अलग से प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

अभ्यर्थी अपना परिणाम एवं संबंधित जानकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।

जरूरी सूचना

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कुछ श्रेणियों में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उपलब्ध हुए हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

UPPSC Assistant Professor Result 2026

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT