Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों को मिलेगा रेड-ग्रीन स्टार, सुरक्षा मानकों की होगी निगरानी

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के आधार पर ग्रीन स्टार और रेड स्टार दिए जाएंगे।

जिन स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी सुरक्षा मानक पूरे पाए जाएंगे, उन्हें ग्रीन स्टार दिया जाएगा। वहीं अनफिट या बिना परमिट वाले वाहनों का संचालन कराने वाले स्कूलों को रेड स्टार श्रेणी में रखा जाएगा।

School Bus Safety Audit

परिवहन विभाग के अनुसार जिले में करीब 1180 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जुलाई में इनमें से करीब 315 वाहनों की फिटनेस समाप्त मिली, जबकि लगभग 180 वाहनों के परमिट नहीं थे। विशेष अभियान के दौरान करीब 301 स्कूली वाहनों का चालान किया गया और 28 वाहनों को सीज किया गया।

आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी के अनुसार, यदि किसी स्कूल में बिना फिटनेस या बिना परमिट वाले वाहन बच्चों को लाते-ले जाते पाए गए तो संबंधित स्कूल को रेड स्टार श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे स्कूलों की शिकायत शासन स्तर पर भी भेजी जाएगी।


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT