Type Here to Get Search Results !

भीषण गर्मी का प्रकोप, इस जिले में बदला स्कूलों का समय; अब 11:30 बजे होगी छुट्टी, देखें आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

ललितपुर | 28 अप्रैल, 2026

​जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रणवीर सिंह ने जनपद के सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

छात्रों और शिक्षकों के लिए नया समय

​जारी आदेश के अनुसार, अब शिक्षण कार्य सुबह जल्दी शुरू होकर दोपहर से पहले समाप्त कर दिया जाएगा:

  • छात्रों के लिए: कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों (परिषदीय, CBSE, ICSE, UP बोर्ड एवं सहायता प्राप्त) में शिक्षण कार्य प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक ही संचालित होगा।
  • शिक्षकों के लिए: शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षामित्र दोपहर 01:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अतिरिक्त समय का उपयोग प्रशासनिक कार्यों और अन्य आवश्यक विभागीय कार्यों के निस्तारण के लिए किया जाएगा।
Lalitpur BSA Office Official Order School Timing Change April 2026