मऊ आंगनबाड़ी भर्ती 2026: 100 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS), मऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 100 रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मई 2026
पदों का विवरण (परियोजना वार)
जिले के विभिन्न ब्लॉक में पदों का वितरण इस प्रकार है:
- रानीपुर: 22 पद
- रतनपुरा: 15 पद
- कोपागंज: 11 पद
- फतेहपुर मंडाव, घोसी, परदहा: 09-09 पद
- बड़राव, मु०बाद गोहना: 08-08 पद
- दोहरीघाट: 05 पद
- मऊ सिटी (शहरी): 04 पद (कुल पद: 100 | सामान्य: 51, OBC: 24, SC: 16, ST: 09)
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
- केवल महिला अभ्यर्थी: इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।
- शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन मेरिट के आधार पर होगा (इंटर, स्नातक और परास्नातक के अंकों को जोड़ा जाएगा)।
- आयु सीमा: 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
- स्थानीय निवासी: अभ्यर्थी का उसी ग्राम सभा या वार्ड (शहरी क्षेत्र में) का निवासी होना अनिवार्य है जहाँ पद रिक्त है।
वरीयता क्रम (Preference)
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित श्रेणियों को प्राथमिकता दी जाएगी:
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवार।
- विधवा महिला, विधिक तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला।
जरूरी दस्तावेज
- ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षरित निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र (जो ऑनलाइन सत्यापित हो सके)।
- आय प्रमाण पत्र की सीमा: ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय ₹46,080 और शहरी क्षेत्र के लिए ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए (BPL श्रेणी हेतु)।
- आय प्रमाण पत्र विज्ञापन तिथि से 03 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
नोट: ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए विस्तृत निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
संपर्क सूत्र: किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 10 में संपर्क किया जा सकता है।




